"हम यह जानकर भी क्या कर सकते हैं कि जब प्रधानमंत्री ने माओवादियों कोसबसे बड़ा आंतरिक ख़तरा बताया तब उस इलाके से जुड़ी कई कंपनियों केशेयरों के भाव अचानक तेजी से चढ़ गये?"
यह जान कर हम क्या कर सकते हैं कि चिदंबरम वेदांता के गैर कार्यकारीनिदेशक थे और उन्होंने 2004 में उस पद से इस्तीफा ठीक उसी दिन दिया जिसदिन देश के वित्त मंत्री के तौर पर शपथ ली?
यह जान कर भी हम और आप क्या कर सकते हैं कि वित्त मंत्री बनने के बादचिदंबरम ने सबसे पहले विदेशी निवेश के जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी उनमेंसे एक प्रस्ताव मॉरिशस की कंपनी ट्विस्टार होल्डिंग्स का था जिसनेवेदांता ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट के शेयर खरीदे?
अरुंधती रॉय
दक्षिणी उड़ीसा की हल्की ऊंची और सपाट चोटी वाली पहाड़ियां डोंगरिया कोंधआदिवासियों के घर हैं। तब से जब उड़ीसा नाम के किसी राज्य और भारत नाम केकिसी देश का अस्तित्व भी नहीं था। उन पहाड़ियों ने कोंधों का खयाल रखा।कोंधों ने उन पहाड़ियों को सहेजे रखा। उनकी पूजा की। एक जीवित भगवान कीतरह। लेकिन अब बॉक्साइट के कारण उन पहाड़ियों को बेच दिया गया है। कोंधआदिवासियों को लगता है कि उनका भगवान बेच दिया गया है। वो पूछ रहे हैं किअगर उनके देवता की जगह राम, अल्ला या ईसा मसीह होते तो क्या उन्हें बेचाजाता?
शायद, कोंधों से अहसानमंद रहने की उम्मीद की जाती है। इसलिए कि नियामगीरीपहाड़ी जो कि उनके देवता नियाम राजा (यूनिवर्सल लॉ के भगवान) का घर है,एक ऐसी कंपनी को बेची गयी है जिसका नाम है वेदांता। वेदांता मतलब हिंदूदर्शनशास्त्र की वो शाखा जो ज्ञान की सर्वोच्च प्रवृति सिखाती है।
वेदांता दुनिया की सर्वाधिक बड़ी खनन कंपनियों में से एक है और इसकेमालिक हैं अनिल अग्रवाल। भारतीय मूल के अरबपति जो लंदन के एक महल मेंरहते हैं। वह महल एक जमाने में ईरान के शाह का हुआ करता था। वेदांता उनढेरों बहुराष्ट्रीय कंपनियों में से महज एक नाम है, जिन्होंने उड़ीसा कीतरफ़ रुख किया है।
अगर सपाट चोटी वाली पहाड़ियां नष्ट हुईं तो उन्हें ढकने वाले जंगल नष्टहो जाएंगे। उनके साथ ही वहां से निकलने वाली धाराएं और नदियां सूखजाएंगी। मैदानी इलाकों को यही नदियां पानी पहुंचाती हैं। सींचती हैं।उनके सूखने से डोंगरियां कोंध बर्बाद हो जाएंगे। जंगलों में रहने वालेहज़ारों हज़ार आदिवासी ऐसे ही संकट में हैं। उनके वतन पर हमला हुआ है।
धूल और धुएं से भरे सघन आबादी वाले शहरों के कुछ वाशिंदे कहते हैं “तोक्या हुआ? विकास की कीमत किसी को तो चुकानी ही होगी।“ कुछ यह भी कहते हैंकि “इस सच का सामना करो। इन लोगों का वक़्त पूरा हो गया है। किसी भीविकसित देश, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया को देखो – उन सभी का एक अतीतथा। यकीनन था। तो हम भी अपने अतीत को दफ़्न क्यों नहीं कर दें?”
इसी विचार को केंद्र में रखते हुए सरकार ने ऑपरेशन ग्रीन हंट का एलानकिया है। यह मध्य भारत के जंगलों में छिपे माओवादी विद्रोहियों केख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा है। यकीनन, सिर्फ़ और सिर्फ़ माओवादी ही बग़ावतनहीं कर रहे। देशभर में कई स्तरों पर संघर्ष हो रहा है। भूमिहीन, दलित,बेघर, मज़दूर, किसान और बुनकर – आंदोलन कर रहे हैं। वो सभी निरंतर हो रहेअन्याय और तानाशाही से दुखी हैं। वो उन नीतियों से आहत हैं जो कंपनियोंको उनकी ज़मीन पर कब्जा करने का हक़ देती हैं। फिर भी सरकार ने सबसे बड़ेख़तरे के तौर पर माओवादियों की ही निशानदेही की है। दो साल पहलेप्रधानमंत्री ने माओवादियों को आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा ख़तराबताया। तब हालात इतने बदतर नहीं थे, जितने आज हैं। मनमोहन सिंह ने शायदसबसे अधिक बार यही बात कही है।
18 जून 2009 को मनमोहन सिंह ने अपनी सरकार की वास्तविक चिंता जाहिर की।संसद में उन्होंने कहा कि “अगर वामपंथी चरमपंथियों को देश के उन हिस्सोंमें फलने-फूलने दिया गया, जिनमें खनीज पदार्थ और दूसरी प्राकृतिक संपदाएंहैं तो निवेश का माहौल यकीनन बिगड़ेगा।”
माओवादी कौन हैं? वो प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) – सीपीआई(माओवादी) के सदस्य हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी-लेनिनवादी) – सीपीआई (एमएल) की कई संतानों में से एक।जिन्होंने 1969 में नक्सलबाड़ी विद्रोह का नेतृत्व किया और बाद मेंभारतीय सरकार ने जिन्हें ख़त्म कर दिया। माओवादी मानते हैं कि भारतीयसमाज में अंतरनीहित संरचनात्मक खामियों को हिंसक विद्रोह के जरिए सरकारको बेदखल करके ही दूर किया जा सकता है। बिहार और झारखंड में माओइस्टकम्युनिस्ट सेंटर (एमसीसी) और आंध्र प्रदेश में पीपुल्स वॉर ग्रुप(पीडब्ल्यूजी) के रूप में माओवादियों ने जनसमर्थन हासिल किया। 2004 मेंजब आंध्र प्रदेश में कुछ समय के लिए उन पर से प्रतिबंध हटाया गया तोवारंगल में हुई उनकी रैली में पांच लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। लेकिनआंध्र प्रदेश में समझौते की कोशिश बहुत बुरे मोड़ पर ख़त्म हुई। उसके बादजो हिंसा का ख़ौफ़नाक दौर शुरू हुआ उसने उनके कई घोर समर्थकों को भीविरोधी बना दिया। आंध्र प्रदेश पुलिस और माओवादियों के बीच हुए ख़ूनीसंघर्ष में पीडब्ल्यूजी का लगभग सफाया हो गया। जो बच गये वो पड़ोसी राज्यछत्तीसगढ़ में दाखिल हो गये। घने जंगलों के बीच वो उन साथी माओवादियों सेजा मिले जो उन इलाकों में कई दशकों से सक्रिय थे।
जंगल में चल रहे माओवादी आंदोलन से बाहरी दुनिया के चंद लोगों का ही सीधापरिचय हुआ होगा। हाल ही में ओपन पत्रिका में छपे उनके उनके शीर्ष नेताओंमें से एक कॉमरेड गणपति के इंटरव्यू से भी उन लोगों की सोच में कोई बदलावनहीं आया है जो माओवादियों को तानाशाही सोच रखने वाले दल के तौर पर देखतेहैं। एक ऐसा दल जिसे असहमति बर्दाश्त नहीं।
कॉमरेड गणपति ने भी ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे यह भरोसा जगे कि अगर कभी वोसत्ता में आये तो जातियों में बंटे भारतीय समाज की उन्मादी अनेकता कोसंबोधित… सही तरीके से करेंगे। श्रीलंका में चले लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिलईलम को अनौपचारिक समर्थन से उनसे घोर सहानुभूति रखने वाले भी कांप उठेहोंगे। न केवल इसलिए कि एलटीटीई ने अपनी लड़ाई में क्रूरतम हथकंडों काइस्तेमाल किया बल्कि इसलिए भी कि जिन तमिलों के प्रतिनिधित्व का एलटीटीईदावा करती थी, उन तमिलों पर एलटीटीई की वजह से जो विपदा पड़ी है उसे उसकीकुछ तो जिम्मेदारी लेनी ही होगी।
इस वक़्त मध्य भारत में, माओवादियों के छापामार दस्ते में ऐसे जरूरतमंदगरीब आदिवासी शामिल हैं जो ऐसी भूखमरी के कगार पर थे, जिसका जिक्र हमअफ्रीकी देशों के संदर्भ में करते हैं। ये सभी वो लोग हैं जिन्हें साठसाल की आज़ादी के बाद भी शिक्षा, स्वास्थ्य और न्यायिक जरूरतों से दूररखा गया। ये वो लोग हैं जिनका बेरहमी से शोषण किया गया। छोटे कारोबारियोंऔर सूदखोरों के द्वारा दोहन किया गया। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियोंने महिलाओं से ऐसे बलात्कार किया जैसे यह कुकर्म उनका अधिकार हो।
चुनाव ’2009: दो बिलियन डॉलर्स का खेळ
अगर आदिवासियों ने हथियार उठाया है तो सिर्फ़ इसलिए कि सरकार ने उन्हेंहिंसा और उपेक्षा से अधिक कुछ नहीं दिया है। और अब वही सरकार उनसे उनकाआखिरी सहारा – उनकी ज़मीन भी छीन लेना चाहती है। साफ़ है कि आदिवासीसरकार के इस कथन पर भरोसा नहीं करते कि वो उनका विकास करना चाहती है।उन्हें इस पर भी भरोसा नहीं कि दंतेवाड़ा में राष्ट्रीय खनीज विकासकॉरपोरेशन (NMDC) ने जंगलों में हवाईपट्टियों जितनी चौड़ी-चौड़ी सड़केंइसलिए बनाई हैं कि उनके बच्चे स्कूल जा सकें। वो मानते हैं कि अगरउन्होंने अपनी भूमि के लिए संघर्ष नहीं किया तो वो ख़त्म हो जाएंगे। यहीवजह है कि आज उनके हाथों में हथियार है।
माओवादी आंदोलन के अगुवा भले ही सरकार को सत्ता के बेदखल करने के लिए लड़रहे हैं। लेकिन उन्हें अहसास है कि उनकी भूखी और कुपोषित सेना – जिनकेज़्यादातर सदस्यों ने कभी ट्रेन, बस और शहरी ज़िंदगी को क़रीब से नहींदेखा है – के लिए यह केवल अस्तित्व की लड़ाई है।
2008 में योजना आयोग की तरफ़ से नियुक्त विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्टसौंपी। उस रिपोर्ट का नाम है – “उग्रवादप्रभावित इलाकों में विकास कीचुनौतियां ”। इसमें लिखा है कि – नक्सली आंदोलन को भूमिहीन गरीब किसानोंऔर आदिवासियों के बीच जनाधार वाले एक राजनीतिक आंदोलन के तौर पर मान्यतादेनी होगी। स्थानीय लोगों के अनुभवों और सामाजिक हालात के संदर्भों मेंनक्सली आंदोलन के उत्थान और विस्तार को समझने की ज़रूरत है। राज्य कीनीतियों और उन नीतियों पर अमल में मौजूद ग़हरी खाई उन्हीं हालत में से एकहै। यह सही है कि इसकी विचारधारा… ताक़त के बल पर सत्ता हासिल करना है,लेकिन रोज़मर्रा के क्रिया कलापों में इसे सामाजिक न्याय, समानता, रक्षा,सुरक्षा और स्थानीय विकास के लिए चल रहे संघर्ष के तौर पर देखना होगा।”यह “आंतरिक सुरक्षा के सबसे बड़े ख़तरे” के सिद्धांत से काफी अलग है।
माओवादी विद्रोही इन दिनों चर्चा का विषय हैं। चमकते हुए अमीर से लेकरसबसे अधिक बिकने वाले अख़बार के सनकी संपादक तक – हर कोई अचानक यह माननेको तैयार हो गया है कि दशकों से हो रहा अन्याय ही इस समस्या की जड़ है।लेकिन उस समस्या को समझने की जगह, जिसका मतलब होगा 21वीं सदी की इससुनहरी दौड़ का थम जाना, वो इस बहस को एक नया मोड़ देने में जुटे हैं।माओवादी “आतंकवाद” के ख़िलाफ़ भावनात्मक गुस्से का इज़हार करते हुए …चीखते-चिल्लाते हुए। लेकिन वो सिर्फ़ अपने आप से बातें कर रहे हैं।
जनता जिसने हथियार उठा रखा है, वह टेलिविजन देखने और अख़बार पढ़ने मेंअपना वक़्त खर्च नहीं करती। “हिंसा सही है या ग़लत? अपने जवाब …. परएसएमएस करें” – जैसे नैतिक सवालों पर वो अपना दिमाग नहीं खपाती है। वोअपने इलाकों में … अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। वो मानते हैं कि अपनेघर, अपनी ज़मीन को बचाने की लड़ाई लड़ने का उन्हें पूरा अधिकार है। उनकाविश्वास है कि उन्हें न्याय मिलना ही चाहिए।
वीटी, 26/11: इस हादसे के बाद भारत सरकार पाकिस्तान से बात करने कोतैयार है, लेकिन अपने ही देश के ग़रीबों के साथ अछूत बर्ताव कर रही है।
अपने खुशहाल नागरिकों को इन ख़तरनाक लोगों (आदिवासियों) से सुरक्षित रखनेके लिए सरकार ने इनके ख़िलाफ़ युद्ध का एलान कर दिया है। सरकारी बताती हैइस युद्ध को जीतने में तीन से पांच साल लग सकते हैं। यह कितना अजीब लगताहै कि मुंबई हमले के बाद भी भारत सरकार पाकिस्तान से बात करने के लिएतैयार है? चीन से बात करने के लिए तैयार है, लेकिन अपने ही देश कीसर्वाधिक ग़रीब जनता के ख़िलाफ़ युद्ध के बारे में उसका रवैया सख़्त है।
आदिवासी इलाकों में ग्रेहाउंड्स (कुत्ते की एक खूंखार प्रजाति), कोबरा(सांप की सबसे विषैली प्रजातियों में से एक) और स्कॉर्पियन (बिच्छू) जैसेडरावने नामों वाले स्पेशल पुलिस के दस्तों को नरसंहार का लाइसेंस दिया जाचुका है, लेकिन लगता है यह काफी नहीं है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स(सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और कुख्यात नगा बैटेलियन ने जंगलोंमें बसे गांवों में पहले से क़हर बरपा रखा है, लेकिन यह भी काफी नहीं।आदिवासियों को हथियार थमा कर सलवा जुडुम का निर्माण करना भी काफी नहीं।वो सलवा जुडुम जिसने हत्या, बलात्कार और आगजनी के बल पर दंतेवाड़ा केजंगलों में तीन लाख से भी ज़्यादा लोगों को या तो बेघर कर दिया है या फिरभागने पर मजबूर। लेकिन यह सब काफी नहीं।
शायद तभी सरकार ने आईटीबीपी और दूसरे अर्धसैनिक बलों के हज़ारों जवानोंको तैनात करने का फैसला लिया है। बिलासपुर में नौ गांवों को विस्थापितकरके सरकार एक ब्रिगेड मुख्यालय बनाना चाहती है। और राजनांदगांव में सातगांवों को विस्थापित करके एक एयरबेस बनाने की योजना है। जाहिर है यहफ़ैसले काफी पहले लिए गये होंगे। सर्वे किया गया होगा। जगह का चयन हुआहोगा। लेकिन युद्ध की चर्चा हाल-फिलहाल शुरू की गयी है। और अब भारतीयएयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों को आत्मसुरक्षा के नाम पर हमले का अधिकार देदिया गया है। देश की सर्वाधिक ग़रीब जनता यही आत्मसुरक्षा का अधिकार मांगरही है लेकिन सरकार उसे यह अधिकार नहीं देना चाहती।
गोलीबारी किस पर? कोई यह बताएगा कि सुरक्षाबल… आतंकित हो कर भाग रहेआदिवासियों और माओवादियों में फर्क कैसे करेंगे? सदियों से आदिवासीतीर-कमान के साथ जंगलों में घूमते आये हैं – क्या अब उन्हीं तीर कमान केकारण उन्हें माओवादी घोषित कर दिया जाएगा?
क्या माओवादियों से सहानुभूति रखने वाले अहिंसक लोग भी निशाने पर होंगे?जब मैं दंतेवाड़ा में थी, पुलिस अधीक्षक ने ऐसे 19 माओवादियों कीतस्वीरें दिखाईं, जिन्हें उनके जवानों ने ढेर कर दिया था। मैंने उनसेपूछा कि मैं किस आधार पर कहूं कि ये माओवादी हैं? – उन्होंने जवाब दिया –देखिए मैडम उनके पास मेलेरिया की दवाएं और डिटॉल की बोतलें मिली हैं – येवो सामान हैं जो यहां बाहर से आते हैं।
हत्या का लाइसेंस:
वायुसेना को आत्मरक्षा के लिए गरीबों पर गोलीबारी काअंधा अंधिकार दे दिया गया, लेकिन गरीबों की आत्मरक्षा का क्या?ऑपरेशन ग्रीन हंट आखिर किस तरह का युद्ध होगा? क्या हम कभी जान सकेंगे?पहले से ही जंगलों के भीतर से बहुत कम ख़बरें आती हैं। पश्चिम बंगाल मेंलालगढ़ को सेना ने घेर लिया था। जो भी वहां जाना चाहता उसे गिरफ़्तार करलिया जाता और उसकी पिटाई की जाती। माओवादी बता कर। दंतेवाड़ा में वनवासीचेतना आश्रम, एक गांधीवादी आश्रम था। उसे हिमांशु कुमार चलाते थे। कुछ हीघंटों में उस आश्रम को मिट्टी में मिला दिया गया। युद्ध क्षेत्र से ठीकपहले यह एक ऐसी जगह थी जहां पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शोधार्थी औरजांच टीमें ठहरा करती थीं।
इसी बीच भारत सरकार ने अपने सर्वाधिक घातक हथियार का इस्तेमाल शुरू करदिया है। रातों रात, हमारी इब्बेडिड मीडिया ने “इस्लामी आतंकवाद” के बारेमें प्लांटेड, तथ्यहीन, तर्कहीन और पागलपन से भरी ख़बरों की जगह “लालआतंकवाद” के बारे में प्लांडेट, तथ्यहीन, तर्कहीन और पागलपन भरी खबरेंदिखाना शुरू कर दिया। इस रैकेट के बीच, युद्ध मैदान में घोषित और दमघोंटूचुप्पी छाई हुई है। सुरक्षाबलों का घेरा कस दिया गया है। श्रीलंका कीतर्ज पर समस्या को हल करने की नीति पर अमल हो रहा है। यह अकारण नहीं हैकि तमिल टाइगर्स के ख़िलाफ़ श्रीलंका के युद्ध अपराधों की जांच की मांगसे जुड़े यूरोपीय प्रस्ताव का संयुक्त राष्ट्र में भारत ने विरोध किया।
इस दिशा में पहला कदम वह प्रचार है जिसके सहारे देश में चल रहे अनगिनतआंदोलनों को एक ही नाल में ठोंक देना है। ठीक अमेरिकी के पूर्वराष्ट्रपति जॉर्ज बुश के सिद्धांत के तहत कि “अगर तुम हमारे साथ नहीं” तोतुम “माओवादी” हो। सोची-समझी रणनीति के तहत माओवादी ख़तरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से सरकार को सैन्यीकरण में मदद मिलती है। (इससे माओवादियोंको भी कोई नुकसान नहीं है। आखिर कौन सी राजनीतिक पार्टी ऐसी होगी जो इतनीतवज्जो मिलने पर दुखी हो?)
आतंक के ख़िलाफ़ इस नये युद्ध से राज्य को अपने ख़िलाफ़ सिर उठा रहेसैकड़ों आंदोलनों को एक साथ ख़त्म करने का मौका मिल जाएगा। इस सैन्यअभियान में माओवादियों के शुभचिंतक बता कर सभी आंदोलनकारी साफ़ कर दियेजाएंगे। मैंने भविष्यकाल (फ्यूचर टेंस) का इस्तेमाल किया है, लेकिन यहप्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने नंदीग्राम और सिंगूरमें यही किया। उसे मुंह की खानी पड़ी। लालगढ़ में पुलिस संत्राश बिरोधीजनसाधारणेर कमेटी (पुलिस उत्पीड़न के ख़िलाफ़ जनसाधारण समिति) – जो कि एकजन आंदोलन है, माओवादी आंदोलन नहीं – को बार-बार सीपीआई (माओवादी) काधड़ा बता दिया जाता है। उसके नेता छत्रधर महतो को गिरफ़्तार किया जा चुकाहै और माओवादी बता कर ज़मानत नहीं लेने दिया जा रहा।
हम सब पेशे से चिकित्सक और मानवाधिकार कार्यकार्ता डॉक्टर बिनायक सेन कीदास्तान जानते हैं। उन्हें दो साल तक माओवादियों को मदद पहुंचाने के झूठेआरोप में दो साल कैद में रखा गया। जब सभी का ध्यान ऑपरेशन ग्रीन हंट परहोगा तब इस युद्ध क्षेत्र से अलग भारत के दूसरे हिस्सों में देश कीबेहतरी के नाम पर गरीबों की जमीन के अधिग्रहण कार्रवाई तेज़ हो जाएगी।उनकी पीड़ा बढ़ती जाएगी और उनकी चीखों को सुनने वाला कोई नहीं होगा।
युद्ध शुरू हुआ तो तमाम युद्धों की तरह इसकी अपनी गति, तर्क औरअर्थशास्त्र विकसित हो जाएगी। यह ज़िंदगी की ऐसी धारा बन जाएगी, जिसकारुख मोड़ना लगभग नामुमकिन होगा। पुलिस से सेना यानी हत्या की एक क्रूरमशीन की तरह बर्ताव करने की उम्मीद होगी। अर्धसैनिक बल पुलिस की तरहभ्रष्ट और सड़ चुके सुरक्षा बल की तरह बर्ताव करेंगे। नगालैंड, मणिपुर औरजम्मू-कश्मीर में हमने यह सब देखा है।
badlaav ki umeed
इस मध्य भारत में एक फर्क यही रहेगा कि चीजे बहुत जल्द साफ़ हो जाएंगे।सुरक्षाबलों को भी यह अहसास हो जाएगा कि उनमें और जिन लोगों के ख़िलाफ़वो लड़ रहे हैं कोई ख़ास अंतर नहीं है। वक़्त के साथ जनता और कानून लागूकरने वालों के बीच खाई गहराती जाएगी। हथियार और गोलाबारूद खरीदे और बेचेजाएंगे। वास्तव में यह अब भी हो रहा है। चाहे वो सुरक्षाबल हों या फिरमाओवादी या फिर अहिंसक नागरिक… सबसे गरीब जनता… अमीरों की इस जंग मेंमारी जा रही है। फिर भी अगर कोई यह मान रहा है कि इस युद्ध से उसकी सेहतपर असर नहीं पड़ेगा तो उसे दोबारा सोचना चाहिए। इस युद्ध में जो भी साधनखर्च होंगे उनका असर देश की अर्थव्यवस्था पर ज़रूर पड़ेगा।
पिछले हफ़्ते, नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठनों ने दिल्लीमें कई बैठकें की। मुद्दा था कि युद्ध को टालने और तनाव दूर करने के लिएक्या कुछ किया जा सकता है। नागरिक अधिकारों के सबसे अधिक सक्रियकार्यकर्ता डॉ बालगोपाल की कमी बहुत खली। आंध्र प्रदेश के डॉ बालगोपाल कीदो हफ़्ते पहले मृत्यु हो गयी। वो हमारे दौर के सबसे साहसिक और सुलझे हुएराजनीतिक विचारक रहे हैं और उन्होंने हमारा साथ ऐसे दौर में छोड़ा है जबउनकी सबसे अधिक ज़रूरत है। फिर भी, मुझे यकीन है कि अगर वो इन बैठकों मेंहोते और वक्ताओं की समझ, गहराई, अनुभव, ज्ञान, राजनीतिक तीक्ष्णता औरमानवीय चेहरे को देखते तो उन्हें संतोष हुआ होता। भारत में नागरिकअधिकारों की हिमायत करने वाले संगठनों में शिक्षक, वकील, जज समेत विविधक्षेत्रों के लोग शामिल हैं। राजधानी में उनकी मौजूदगी से जाहिर हुआ किहमारे टेलीविजन स्टूडियो की चमक और मीडिया के पागलपन भरे शोर के बीच भीभारतीय मध्य वर्ग का मानवीय दिल धड़कता है। अगर मैं ग़लत नहीं तो, यही वोलोग हैं जिन पर केंद्रीय गृह मंत्री ने आतंकवाद को जायज ठहराने वालाबौद्धिक माहौल तैयार करने का आरोप लगाया था। अगर वह आरोप लोगों को डरानेके लिए था तो उसका असर उल्टा हुआ है।
वक्ताओं ने ढेरों मत दिये। उदारवादी से लेकर घोर वामपंथी विचार सामनेआये। हालांकि वहां मौजूद किसी भी शख़्स ने खुद को माओवादी नहीं बताया,कुछ तो सैद्धांतिक तौर पर उस विचार के भी ख़िलाफ़ थे कि लोगों को राज्यकी हिंसा का प्रतिरोध करने का अधिकार होना चाहिए। बहुत से लोग माओवादियोंकी हिंसा से असहज नज़र आये, “जनता की अदालत” जैसे सिद्धांत उन्हें हजमनहीं हुए। वो ऐसी तानाशाही के भी ख़िलाफ़ दिखे जो हिंसक विद्रोह की तरफ़ढकेल दे और उन लोगों को हाशिए पर ठेल दे जिनके पास हथियार नहीं हैं। भलेही उन सभी ने माओवादी हिंसा को लेकर अपनी असहजता जाहिर की, लेकिन सभी इसबात पर सहमत थे कि “जनता की अदालतें” अस्तित्व में इसलिए आईं क्योंकिहमारी अदालतें आम आदमी की पहुंच से बाहर थीं। और मध्य भारत में शुरू हुआहिंसक विद्रोह कोई पहला विकल्प नहीं है बल्कि आदिवासियों के सामने यहआखिरी विकल्प बचा था, जिनके अस्तित्व को ख़तरे में डाल दिया गया है।
वक्ताओं को यह अहसास था कि युद्ध जैसे बनते हालात में हिंसा केइक्का-दुक्का घृणित वाकयों के आधार पर नैतिकता का सवाल उठाने के अपनेख़तरे हैं। हर कोई सत्ता की तरफ़ से होने वाली संस्थागत हिंसा औरहथियारबंद प्रतिरोध की हिंसा का मतलब समझता है। सेवानिवृत जस्टिस पी बीसावंत ने तो जनता के साथ हो रहे घोर अन्याय की तरफ़ सत्ता का ध्यानखींचने के लिए माओवादियों का शुक्रिया अदा किया।
आंध्र प्रदेश के हरगोपाल ने नागरिक अधिकारों के कार्यकर्ता की हैसियत सेराज्य में माओवादी गतिविधियों के दौर में मिला अनुभव साझा किया। उन्होंनेबताया कि 2002 के गुजरात दंगों में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कीउग्र भीड़ ने जितने लोगों की हत्या कि माओवादियों ने कभी उतने लोगों कीहत्या नहीं की – आंध्र प्रदेश के ख़ूनी दौर में भी नहीं।
लालगढ़, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के युद्ध क्षेत्र से पहुंचे लोगोंने अपनी बात रखी। उन्होंने पुलिसिया क़हर, गिरफ़्तारी, हत्या, जुल्म औरभ्रष्टाचार के किस्से बयां किए। उड़ीसा जैसी जगहों पर तो पुलिस खननकंपनियों के अधिकारियों के इशारे पर कार्रवाई करती है। उन्होंने कुछस्वंयसेवी संस्थाओं के दोहरे चरित्र को भी सामने रखा। बताया कि कैसे वोकंपनियों के हितों को पोषित करने की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बतायाकि कैसे झारखंड और छत्तीसगढ़ में जो भी इस रैकेट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाताहै उसे माओवादी बता कर जेल में ठूंस दिया जा रहा है। उन्होंने बताया किसत्ता की यह दमनात्मक कार्रवाई लोगों को हथियार उठाने के लिए सबसे अधिकउकसा रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जो सरकार विस्थापित हुए पांच करोड़ नागरिकों केएक छोटे से हिस्से को भी पुनर्वासित करने में नाकाम रही है उसने कैसे 300स्पेशल इकोनोमिक जोन के नाम पर कंपनियों को देने के लिए 1.4 लाख हेक्टेयरजमीन तुरंत चिन्हित कर ली?
उन्होंने पूछा कि यह जानते हुए भी कि सरकार निजी कंपनियों को देने के लिएजनता को जमीन से बेदखल कर रही है, भूमि अधिग्रहण कानून में मौजूद जनहितकी परिभाषा की समीक्षा से इनकार करके सुप्रीम कोर्ट ने न्याय की किसअवराधारणा पर अमल किया?
उन्होंने पूछा कि सरकार जब कहती है कि “राज्य आज्ञा का पालन होना चाहिए”तो उसका मतलब यही होता है कि पुलिस स्टेशन खड़े कर दिये जाए। राज्य आज्ञाका मतलब स्कूल और क्लिनिक बनवाना क्यों नहीं है? मकान या फिर साफ पानीमुहैया कराना क्यों नहीं है? जंगल के उत्पादों के लिए उचित कीमत देनाक्यों नहीं है? लोगों को पुलिस के भय से मुक्त कराना और उन्हें अकेलाछोड़ देना क्यों नहीं होता है – कोई भी ऐसा कदम जिससे लोगों की ज़िंदगीथोड़ी आसान हो। उन्होंने पूछा कि आखिर राज्य आज्ञा का मतलब न्याय क्योंनहीं है?
करीब दस साल पुरानी बात है। ऐसी ही बैठकों में नई आर्थिक नीति सेउत्साहित लोग विकास के मॉडल पर बहस किया करते थे। अब उन्होंने नई आर्थिकनीति का विकास मॉडल खारिज कर दिया है। पूर्णत: खारिज। गांधीवादियों सेलेकर माओवादियों हर कोई इस पर सहमत है। सब एक ही सवाल से जूझ रहे हैं किआखिर विकास के इस क्रूर तिलिस्म को तोड़ा कैसे जाए?
एक दोस्त का पुराना कॉलेज मित्र इस अनजान दुनिया के बारे में जानने कीउत्सुकता के साथ ऐसी ही एक बैठक में पहुंचा। वो इन दिनों कॉरपोरेट दुनियाका बड़ा नाम है। हालांकि उसने अपनी असलियत फैबइंडिया के कुर्ते मेंछिपाने की कोशिश की, लेकिन खुद को अमीर दिखने (और महकने) से नहीं रोकसका। एक मौके पर वह मेरी ओर झुका और कहा “कोई इन्हें समझाए कि ये परेशाननहीं हों। यह नहीं जानते कि इनकी लड़ाई किनसे है। कंपनियां मंत्रियों,मीडिया मालिकों और नीतियां बनाने वालों को खरीद सकती हैं। अपना एनजीओ चलासकती हैं। जरूरत पड़ने पर अपनी सेना खड़ी कर सकती हैं.. ये पूरी सरकारखरीद सकती हैं। वो माओवादियों को भी खरीद लेंगे। यहां मौजूद भले लोगों कोचाहिए कि वो थोड़ा सुसता कर कुछ बेहतर करने के बारे में सोचें”।
जब लोग क़त्ल किए जा रहे हों तो लड़ने से “बेहतर” क्या कुछ हो सकता है?उनके पास कोई विकल्प बचा ही नहीं है, सिवाए आत्महत्या के। ठीक वैसे हीजैसे देश के 1,80,000 किसानों ने कर्ज में डूबने के बाद अपनी जान दी।((क्या मैं अकेली हूं जिसे यह महसूस होता है कि अपने हक़ की लड़ाई लड़नेकी तुलना में भारतीय व्यवस्था और मीडिया में उसके प्रतिनिधि हताशा औरनिराशा के माहौल में किसानों की खुदकुशी को लेकर ज़्यादा सहज हैं?))सेज़ या साज़िश: क्या यह विकास है?
कई साल तक छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोग – उनमें सेकुछ माओवादी – बड़ी कंपनियों को अपने से दूर रखने में कामयाब रहे हैं। अबसवाल उठता है कि ऑपरेशन ग्रीन हंट से उनके संघर्ष के तरीके पर क्या असरपड़ेगा?
यह सही है कि स्थानीय लोगों से युद्ध में खनन कंपनियों की हमेशा जीत हुईहै। यह कहना भी ग़लत नहीं होगा कि हथियार बनाने वाली कंपनियों को छोड़दें तो तमाम कंपनियों की तुलना में खनन कंपनियों का इतिहास सबसे अधिकहिंसक और क्रूर है। वो सनकी और युद्ध उन्मादी होती हैं। जब लोग कहते हैंकि “जान देंगे पर ज़मीन नहीं देंगे” तो वो उछल पड़ती हैं। हज़ारोंअलग-अलग भाषाओं और सैकड़ों देशों में इन कंपनियों ने यही बात सुनी होगी।
भारत में, उनमें से कई अब भी फर्स्ट क्लास यात्री लॉन्ज में हैं। कॉकटेलका आदेश करते हुए, सुस्त शिकारी की तरह पलकें झपकाते हुए और उस वक़्त काइंतज़ार करते हुए जब समझौतों – जिनमें से कुछ 2005 में किए गये थे – सेकमाई होने लगेगी। फर्स्ट क्लास लॉन्ज में ही क्यों न हो – चार साल काइंतज़ार किसी की भी सब्र की परीक्षा लेने के लिए काफी है। वह इतना स्पेसही देने को तैयार थे ताकि लोकतंत्रिक अनुष्ठान के सभी खोखले रीति रिवाज –(फर्जी) जन सुनवाई, (फर्जी) पर्यावरण छति मूल्यांकन, विभिन्न मंत्रालयोंसे (खरीदी हुई) स्विकृतियां, लंबे चले अदालती मुक़दमे – पूरे किए जासकें। लोकतंत्र चाहे छद्म क्यों न हो उसमें वक़्त लगता है औरउद्योगपतियों के लिए वक़्त का मतलब पैसा है।
आखिर हम किस तरह के पैसे की बात कर रहे हैं? अपने मौलिक और जल्द प्रकाशितहोने वाली पुस्तक – आउट ऑप दिस अर्थ: ईस्ट इंडिया आदिवासीज एंड दअल्युमीनियम कार्टेल – में समरेंद्र दास और फेलिक्स पाडेल ने बताया है किउड़ीसा में मौजूद बॉक्साइट की क़ीमत 2270 अरब डॉलर है। यह रकम भारत केसकल घरेलु उत्पाद से दोगुनी है। यह आंकड़े 2004 की क़ीमत पर आधारित हैं।वर्तमान में उसकी क़ीमत 4000 अरब डॉलर के करीब होगी।
इसमें से आधिकारिक तौर पर सरकार को सात फ़ीसदी से भी कम रॉयल्टी मिलेगी।अक्सर, खनन कंपनी जब चर्चित और मान्यता प्राप्त होती है तो भविष्य केबाज़ार को ध्यान में रखते हुए खनीज पदार्थ को निकाले बगैर पहाड़ियों कासौदा हो जाता है। वो पहाड़ियां तब भी आदिवासियों के लिए जीवन और आस्था केस्रोत और जीवित देवताओं के समान हो सकती हैं, इलाके में पर्यावरण संतुलनबनाए रखने की धूरी हो सकती हैं, लेकिन इन कंपनियों के लिए उनकी हैसियतसस्ते भंडारगृह से अधिक कुछ नहीं। कंपनियों के हिसाब से तो उन पहाड़ियोंसे बॉक्साइट को हर हाल में निकालना होगा। यह काम शांतिपूर्ण तरीके सेनहीं हुआ तो इसे हिंसक तरीके से करना होगा। यही मुक्त बाज़ार की अनिवार्यशर्त है।
यह उड़ीसा में केवल बॉक्साइट की कहानी है। इन 4000 अरब डॉलर मेंछत्तीसगढ़ और झारखंड से निकलने वाले उच्च कोटि के लौह अयस्क की क़ीमतजोड़ लीजिए। और यूरेनियम, लाइमस्टोन, डोलोमाइट, कोयला, टीन, ग्रैनाइट,संगमरमर, कॉपर, हीरा, सोना, क्वार्टजाइट, कोरंडम, बेरील,अकेक्सेन्ड्राइट, सिलिका, फ्लोराइट और गार्नेट समेत 28 अन्य खनीज स्रोतोंकी कीमत को भी जोड़िए। इस लिस्ट में पॉवर प्लांट, बड़े-बड़े बांध, हाईवे,स्टील और सीमेंट फैक्टरिया, अल्युमीनियम ढालने वाली फैक्टरियां औरआधारभूत ढांचे से जुड़ी तमाम अन्य परियोजनाओं जो कि सैकड़ों समझौतों काहिस्सा हैं उनकी लागत भी जोड़िए (अकेले झारखंड में ऐसी 90 परियोजनाओं कोमंजूरी दी जा चुकी है)। इससे हमें और आपको वहां होने वाले ऑपरेशन और उससेजुड़ी कंपनियों की बेचैनी का मोटा-मोटी अंदाजा मिल जाएगा।
पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र केहिस्सों में फैले जंगल – जिसे दंडकारण्य कहा जाता रहा है – में करोड़ोंआदिवासी रहते हैं। मीडिया ने इसे लाल कॉरिडोर या फिर माओइस्ट (Maoist –माओवादी) कॉरिडोर कहना शुरू कर दिया है। कायदे से इसे एमओयूइस्ट (MoUist– MoU का मतलब मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग होता है) कॉरिडोर कहना चाहिए।यह संविधान के पांचवे सिड्यूल में आदिवासियों को दी गयी सुरक्षा के एकदमविपरीत है – जिसके तहत उन्हें उनकी ज़मीन से बेदखल नहीं किया जा सकता।ऐसा लगता है कि यह क्लॉज संविधान की सुंदरता के लिए जोड़ा गया है। हल्कीसी सजावट। हल्का सा मेकअप। आदिवासियों के घरों पर कब्जा करने के लिएबहुतेरी कंपनी – छोटी से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी खनन कंपनियां – कतारमें लगी हुई हैं। मित्तल, जिंदल, टाटा, एस्सार, पॉस्को, रियो टिंटो,बीएसपी बिलिटॉन और वेदांता – यह फेहरिस्त काफी लंबी है।
यहां हर पर्वत, नदी और जंगल के लिए एक करार किया गया है। हम ऐसी सामाजिकऔर पर्यावरण इंजीनियरिंग की बात कर रहे हैं जो हमारी कल्पनाओं से परे है।और इसमें से अधिकतर गुप्त भी, जिनके बारे में किसी को कोई भनक नहीं।
किसी भी प्रकार से, मैं यह नहीं सोच रही कि दुनिया के प्राचीनतम जंगलोंमें एक जंगल और उसमें पलने वाले इकोसिस्टम और रहने वाले लाखों इंसानों कोधीरे-धीरे नष्ट करने की इस साज़िश के बारे में कोपेनहेगन की क्लाइमेटचेंज कॉन्फ्रेंस में कोई चर्चा होगी। हमारे 24 घंटे चलने वाले न्यूज़चैनल भी माओवादी हिंसा के बेतुके किस्सों को गढ़ने में और ख़बरों का अकालपड़ने पर उन्हें चलाने में लगातार व्यस्त रहते हैं। लेकिन इस हिंसा केदूसरे पहलू को लेकर उनका रवैया हमेशा उदासीन बना रहता है। मैं चकित हूंकि ऐसा क्यों है?
शायद इसलिए कि वो विकास की वकालत करने वालों के दास बन गये हैं और विकासकी दलील देने वाली यह लॉबी कहती है कि खनन उद्योग से सकल घरेलु उत्पाद कीविकास दर में तेज बढ़ोतरी होगी और इससे विस्थापितों को रोजगार मिलेगा।उन्हें पर्यावरण को होने वाली भयावह छति नज़र नहीं आती है। अगर इस छति कोरहने दें तो भी उनकी संकीर्ण दलीलों में कोई दम नहीं है। अधिकतर पैसाकंपनियों के मालिकों की तिजोरी में चला जाएगा। सरकार के हिस्से में दसफ़ीसदी से भी कम आएगा। विस्थापितों की तुलना में बहुत कम लोगों को रोजगारमिलेगा। और जिन्हें रोजगार मिलेगा वो बंधुआ मज़दूरी पर कमरतोड़ मेहनतकरने के लिए मजबूर रहेंगे। अपने लालच की अंतहीन गुफा खोदते हुए हम अपनेपर्यावरण की कीमत पर दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था चमका रहे हैं।
जब इस खेल में लगा पैसा इतना अधिक हो तो स्टेकहोल्डर्स (लाभार्थियों) कीशिनाख्त हर समय आसान नहीं होती। निजी विमानों में घूमने वाले सीईओ सेलेकर सलवा जुडुम जैसे घृणित अभियान में शामिल भोलेभाले आदिवासियों तक –जो चंद हज़ार रुपयों के लिए अपने ही लोगों की हत्या और बलात्कार करते हैंऔर उनके घरों को जला देते हैं ताकि खनन का काम शुरू हो सके – लाभार्थियोंका जाल फैला हुआ है। इन्हें अपना हित जाहिर करने की कोई जरूरत नहीं।इन्हें अपनी जगह लेने की छूट दी जा चुकी है।
क्या कभी हम यह जान पाएंगे कि इस लूट में किस राजनीतिक दल, मंत्री,सांसद, नेता, जज, एनजीओ, विशेषज्ञ और अधिकारी का प्रत्यक्ष या फिर परोक्षरूप से कितना हित जुटा है?
क्या हम जान सकेंगे कि माओवादी हिंसा के ताज़ा वाकये के बारे में ग्राउंडजीरो (युद्ध क्षेत्र) से सीधी रिपोर्टिंग करने वाले – या साफ़ शब्दों तो ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग का पाखंड करने वाले – या और अधिक साफशब्दों में कहें तो ग्राउंड जीरो से झूठ बोलने वाले किस अख़बार और न्यूज़चैनल का इस लूट में क्या हिस्सा है?
आखिर कैसे और कहां से भारत के चंद नागरिकों ने चोरी छिपे खरबों बैंक में जमा कराए हैं (यह रकम भारतीय जीडीपी से कई गुना है)?
बीते आम चुनाव में खर्च हुए दो अरब डॉलर आखिर कहां से आये? चुनावी पैकेज के नाम पर सियासी दलों और नेताओं ने मीडिया को जो अरबों रुपये बांटे हैंवो कहां से आए? (अगली बार अगर आप किसी टीवी एंकर को एक स्तब्ध स्टूडियोगेस्ट से जबरन, चीखते हुए अंदाज में सवाल करते सुने कि “आखिर माओवादीचुनाव क्यों नहीं लड़ते हैं? मुख्यधारा में क्यों नहीं आते हैं?” तो यहएसएमएस जरूर कीजिएगा – “क्योंकि तुम्हारे दाम (रेट) उनकी (माओवादियों की)पहुंच से बाहर हैं।))
पी चिदंबरम: सीईओ, ऑपरेशन ग्रीन हंट
यह जान कर हम क्या कर सकते हैं कि ऑपरेशन ग्रीन हंट के सीईओ और देश केकेंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कॉरपोरेट वकील के तौर पर अपने करियरमें कई खनन कंपनियों की नुमाइंदगी की है?
यह जान कर हम क्या कर सकते हैं कि चिदंबरम वेदांता के गैर कार्यकारीनिदेशक थे और उन्होंने 2004 में उस पद से इस्तीफा ठीक उसी दिन दिया जिसदिन देश के वित्त मंत्री के तौर पर शपथ ली?
यह जान कर भी हम और आप क्या कर सकते हैं कि वित्त मंत्री बनने के बादचिदंबरम ने सबसे पहले विदेशी निवेश के जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी उनमेंसे एक प्रस्ताव मॉरिशस की कंपनी ट्विस्टार होल्डिंग्स का था जिसनेवेदांता ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट के शेयर खरीदे?
यह जान कर भी हम क्या कर सकते हैं कि जब उड़ीसा के एक कार्यकर्ता नेवेदांता पर सरकारी नियमों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट मेंमुकदमा दायर किया और बताया कि कैसे यह कंपनी मानवाधिकारों का हनन औरपर्यावरण से खिलवाड़ कर रही है और उसकी करतूतों के कारण नॉर्वेजियन पेंशनफंड ने निवेश वापस ले लिया, तो जस्टिस कपाडिया ने यह सलाह दी कि वेदांताकी जगह यह प्रोजेक्ट उसकी सिस्टर कंपनी स्टरलाइट को दे दी जाए? जस्टिसकपाडिया ने बेपरवाह अंदाज में भरी अदालत में कहा कि उनके पास भी स्टरलाइटकंपनी के शेयर्स हैं। यही नहीं उन्होंने स्टरलाइट कंपनी को जंगल में खननकी इजाजत दे दी – यह जानते हुए भी कि सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति नेयह कहते हुए खनन की छूट नहीं देने की सलाह दी थी कि उससे जंगल तबाह होजाएंगे। पानी के स्रोत सूख जाएंगे और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने से वहांका पूरा जनजीवन संकट में पड़ जाएगा। जस्टिस कपाडिया ने यह मंजूरी इसरिपोर्ट को खारिज करते हुए दी।
सलवा जुडुम: टाटा के साथ एमओयू के थोड़े दिनों बाद बनी सरकारी जनसेना
हम इस सत्य को जान कर भी क्या कर सकते हैं कि ज़मीन खाली कराने के लिएसलवा जुडुम जैसे हिंसक ऑपरेशन की औपचारिक शुरूआत 2005 में हुई, टाटा केसाथ हुए करार के चंद दिनों बाद? और बस्तर में जंगल वेलफेयर ट्रेनिंगस्कूल की स्थापना भी तभी की गयी?
हम इस सत्य को जान कर भी क्या कर सकते हैं कि अब से दो हफ़्ते पहले, 12अक्टूबर को लोहनडिगुडा, दंतेवाड़ा में टाटा स्टील के दस हज़ार करोड़रुपये की परियोजना की मंजूरी के लिए जरूरी जन सुनवाई कलेक्टर के दफ़्तरमें हुई। बस्तर से भाड़े पर पचास लोग लाए गये। इलाके को सील कर दिया गयाऔर उसके बाद कलेक्टर ने जन सुनवाई को कामयाब बता दिया और बस्तर की जनताको इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया?
हम यह जानकार भी क्या कर सकते हैं कि जब प्रधानमंत्री ने माओवादियों कोसबसे बड़ा आंतरिक ख़तरा बताया तब उस इलाके से जुड़ी कई कंपनियों केशेयरों के भाव अचानक तेजी से चढ़ गये?
खनन कंपनियां हर हाल में यह युद्ध चाहती हैं। यह एक पुराना हथियार है।उन्हें उम्मीद है कि हिंसा का असर इतना व्यापक होगा कि जिन लोगों नेउन्हें इस इलाके में दाखिल होने से रोक रखा है वो अपने घर छोड़ कर जानेको मजबूर हो जाएंगे।
वास्तव में यह होगा या इससे माओवादियों की ताक़त बढ़ जाएगी यह भविष्य मेंपता चलेगा।
इस तर्क को पलटते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री डॉ अशोक मित्राने एक लेख लिखा है – द फेंटम एनिमी। उसमें डॉ मित्रा ने कहा है किमाओवादी जिन ख़ौफनाक़ सीरीयल हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं वो छापामारयुद्ध की किताबों से सीखे गये पुराने हथकंडे हैं। उन्होंने बताया है किमाओवादियों ने अपनी गुरिल्ला सेना का गठन कर लिया है जो भारतीय राज्य सेलोहा लेने के लिए तैयार है। माओवादी जो उपद्रव फैला रहे हैं यह राज्य कोउकसाने की एक चाल है ताकि गुस्से में सरकार कुछ ऐसे क्रूर कदम उठाए जिससेआदिवासियों का गुस्सा और भड़के। डॉ मित्रा के मुताबिक माओवादी को उम्मीदहै कि आदिवासियों का यह गुस्सा एक विद्रोह की शक्ल अख्तियार करेगा। यकीननयह “दुस्साहसी” बताने का वही घिसापिटा आरोप है जो वामपंथी विचारधारा केकई धड़े पहले से माओवादियों पर मढ़ते रहे हैं।
अशोक मित्रा एक पुराने कम्युनिस्ट हैं। पश्चिम बंगाल में साठ और सत्तर केदशक में नक्सली आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। उनके मत को सीधेखारिज नहीं किया जा सकता। लेकिन यह ध्यान में रखना चाहिए कि आदिवासियोंके संघर्षों का इतिहास माओवाद के जन्म से बहुत पुराना है। इसलिए उन्हेंचंद माओवादी विचारकों की कठपुतली करार देना उन्हें नुकसान पहुंचाने केबराबर है।
अगर हम मान लें कि डॉ मित्रा लालगढ़ के हालात पर चर्चा कर रहेहैं, अभी तक, उसके खनीज संपदा पर चर्चा नहीं हुई है। ((हमें यह नहींभूलना चाहिए कि लालगढ़ में हिंसा तब भड़की जब राज्य के मुख्यमंत्री जिंदलस्टील प्लांट की फैक्टरी का उद्घाटन करने पहुंचे। और जहां स्टील कीफैक्टरी लगाई जा रही हो क्या लौह अयस्क उससे बहुत दूर होगा?)) लोगों केगुस्से का रिश्ता वहां मौजूद भीषण गरीबी और दशकों से पुलिस और सीपीएम केहथियारबंद गिरोहों की दमनात्मक कार्रवाई से है। पश्चिम बंगाल में तीस सालसे अधिक समय से सीपीएम की सरकार है।
तब भी, सिर्फ तार्किक नज़रिये से हम यह सवाल नहीं पूछें कि हजारों हजारकी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल लालगढ़ में क्या कर रहे हैं और यहमान लें कि माओवादी दुस्साहसी हैं – तो भी यह पूरी तस्वीर का एक छोटा साहिस्सा होगा।
वास्तविक समस्या यह है कि भारत का चमत्कारिक विकास उड़ान अब धरती पर आगिरा है। इस उड़ान के लिए हमने पर्यावरण और सामाजिक लिहाज से बहुत बड़ीकीमत चुकाई है। और अब, नदियां सूख रही हैं, जंगल ख़त्म हो रहे हैं, भू जलस्तर गिर रहा है और लोगों को यह अहसास होने लगा है कि उन्होंने प्रकृतिके साथ जो किया है अब वही उनके साथ होगा। पूरे देश में उथल-पुथल है।सरकार के दावों पर लोगों को यकीन नहीं। अचानक ऐसा लगने लगा है कि दसफीसदी की विकास दर और लोकतंत्र दोनों एक साथ नहीं चल सकते।
पहाड़ियों से बॉक्साइट हासिल करने के लिए, जंगल से लौह अयस्क निकालने केलिए, भारत के 85 फीसदी आबादी को गांव से बाहर निकाल कर शहरों में ठूंसनेके लिए (चिदंबरम ने कहा है कि यह उनका सपना है कि देश की 85 फीसदी आबादीशहरों में रहे)) भारत को एक पुलिस स्टेट बनना होगा। सरकार को सैन्यीकरणकरना होगा। सैन्यीकरण को जायज ठहराने के लिए उसे एक दुश्मन की ज़रूरत है।माओवादी वही दुश्मन हैं। हिंदू कट्टरपंथियों के लिए मुसलमान जो हैसियतरखते हैं, कॉरपोरेट कंट्टरपंथियों के लिए माओवादियों की हैसियत वही है?(अगर कंट्टरपंथियों की कोई जमात होती है तो… शायद यही वजह है कि आरएसएसइन दिनों पी चिदंबरम के गुणगान में जुटा है?)
अगर कोई यह सोच रहा है कि राजनांदगांव एयरफोर्स बेस का निर्माण, बिलासपुरमें ब्रिगेड हेडक्वार्टर, गैरकानूनी गतिविधि विरोधी कानून, छत्तीसगढ़स्पेशल पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट और ऑपरेशन ग्रीन हंट जंगलों से कुछ हज़ारमाओवादियों को बाहर निकालने के लिए हैं तो वह बहुत बड़ी ग़लती कर रहा है।ऑपरेशन ग्रीन हंट से जुड़ी हर बहस में मुझे आपातकाल की आहट नज़र आती है।(यहां बड़ा सवाल यह है कि – अगर कश्मीर की छोटी सी घाटी को कब्जे मेंरखने के लिए 6 लाख सैनिकों की ज़रूरत पड़ रही है तो दंडकारण्य के विस्तृतपहाड़ी और जंगली इलाकों में कितने सैनिकों की ज़रूरत होगी?))
इसलिए हाल ही में गिरफ़्तार किए गये माओवादी नेता कोबाड गांधी का नार्कोटेस्ट कराने की जगह बेहतर होगा कि उनसे बात की जाए।
इस बीच, इस साल के आखिर में कोपेनहेगन में होने वाले क्लाइमेट चेंजकॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने जा रहे लोगों में से क्या कोई यह सवाल उठाएगाकि – क्या हम बॉक्साइट को उन्हीं पहाड़ियों में नहीं छोड़ सकते हैं?
सबकी अपनी अपनी सोच है, विचारों के इन्हीं प्रवाह में जीवन चलता रहता है ... अविरल धारा की तरह...
Friday, July 22, 2011
कंपनियों को खजाना और जनता को मौत बांटती सरकार
Wednesday, July 20, 2011
किसान ने की खुदकुशी
Tuesday, June 28, 2011
न्याय के लिए अलग-अलग परिभाषाएँ!
Satyendra Pratap Singhअभी-अभी उच्चतम न्यायालय का फैसला आया कि पश्चिम बंगाल सरकार सिंगुर की जमीन किसानों को न बांटे. मतलब सरकार के फैसले पर स्टे लग गई.
इसके पहले २६ जून को उच्चतम न्यायालय ने नोएडा एक्सटेंसन में बिल्डरों के जमीन अधिग्रहण के मसले पर बहुत सख्त रूख अपनाते हुए कहा कि हम देश बार में जगह जगह "नंदीग्राम" नहीं बनने देंगे. दरअसल नोएडा एक्सटेंसन में तुलनात्मक रूप से छोटे-छोटे सेठ हैं, जो कानून की ऐसी की तैसी करके बिल्डिंगें बना रहे हैं... साथ ही वहां अपने फ़्लैट के इच्छुक करीब १५-२० हजार लोग पैसे देकर फंस गए हैं, जो अगर पैसे वापस लेते हैं तो उन्हें करीब एक लाख रुपये का चूना लगने वाला है. बिल्डर उनका पैसा वापस करेंगे या नहीं, इसका भी कोई भरोसा नहीं है. कर्ज के जाल में फंसे फ़्लैट लेने के इच्छुक लोगों का क्या हस्र होगा, इसके बारे में न सरकार को चिंता है, न न्यायालय का- जबकि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है!
न्यायालय को जगतसिंह पुर का पोस्को संयंत्र भी नहीं दिख रहा है, जहाँ हजारों की संख्या में बूढ़े, बच्चे, महिलाएं एक पखवाड़े से सड़कों पर लेटे पड़े हैं. स्थानीय प्रशाशन ने उनपर अब तक गोली नहीं चलाई है, लेकिन जो हालात हैं, वहां कभी भी लाशें गिर सकती हैं और हो सकता है कि उसकी ख़बरें भी निकलकर बाहर न आने पाएं...
न्यायालय को दंतेवाड़ा और अबुझमाड इलाका भी नजर नहीं आ रहा है, जहाँ टाटा और जिंदल के संयंत्र लगने वाले हैं. औने पौने भाव, डरा-धमकाकर जमीन का अधिग्रहण हो रहा है. जिलाधिकारी महोदय कहते हैं कि सरकारी काम में हस्तक्षेप करना गैर कानूनी है. साथ ही जहाँ तीब्र प्रतिरोध की सम्भावना है, वहां पुलिस और पैरा मिलिट्री फ़ोर्स लगाकर आदिवासियों के घर फूंक दिए गए.
वाह, क्या न्याय है! न्याय की हालात देखें...
-छोटे सेठो के लिए अलग न्याय, बड़े सेठों के लिए अलग! (नोएडा एक्सटेंसन में छोटे सेठ हैं और उपरोक्त ३ जगहों पर बड़े सेठ है!)
- जहाँ भाजपा, कांग्रेस शाशन में हैं, या यूँ कहें कि पूंजीवादी लूट का खुलेआम समर्थन करने वाले सत्ता में हैं, वहां नंदीग्राम बने तो कोई हर्ज नहीं, लेकिन मायावती और कम्मुनिस्तों के इलाके में नंदीग्राम बनना खासा शर्मनाक है...
UP has lowest rape rate!

UP has lowest rape rate among all states: NCRB
Delhi, West Bengal Among 5 Worst States
Shankar Raghuraman TNN
Maya regime doing better on law and order than Mulayam’s?
Pervez Iqbal Siddiqui TNN
Lucknow: When Mayawati rode to power in UP in 2007, it was largely on the promise of an improved law and order situation. And to a very large measure she has delivered on her promise. The state today is less lawless than it was during the Mulayam Singh regime: that’s the general perception. It also has a better law and order record than several other states — crime figures bear that out.Thursday, June 23, 2011
कुछ इस तर्ज पर बढ़ेगी जमीन की लूट..
मैंने बहुत पहले संदेह जताया था कि अगर सत्तर या अस्सी प्रतिशत जमीन कब्ज़ा करने की जिम्मेदारी निजी हाथों को सौंप दी जाए तो लूट और बढ़ जाएगी. असल तो किसान को पता ही नहीं कि कीमत कितनी ली जाए, जिससे रोजी-रोटी आराम से चल जाए. पहले सरकारें अधिग्रहण करती थीं तो पुनर्वास और उस परियोजना में परिवार के एक आदमी को सरकारी नौकरी देती थीं, जिससे कम से कम एक परिवार के ३०-४० साल तक के जीने का सहारा मिल जाता था. अब किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. निजी कम्पनियाँ नौकरी दे भी दें तो कितने दिन का भरोसा होगा? साथ ही अगर निजी क्षेत्र जमीन कब्ज़ा करेगा तो पहले तो वो औने पौने भाव जमीन खरीदेगा, फिर स्थानीय माफिया को जमीन कब्ज़ा करने का जिम्मा दे देगा, और वो उस क्षेत्रीय गुंडे को एक मुश्त रकम दे देगा, सुपारी के रूप में...
BJP mantri’s son buys farmland for Videocon
Supriya Sharma TNN
Janjgir-Champa (Chhattisgarh): Over the past few months, a “lal batti gaadi” has been spotted frequently in the narrow lanes of Gaud village, carrying Sandeep Kanwar, whom villagers identify as “mantri ka beta” (minister’s son). Sandeep is the son of Nankiram Kanwar, Chhattisgarh’s home minister. He is also the chief of BJP’s Anusuchit Janjaati Morcha (Scheduled Tribes Front) in Korba.
But in his latest avatar, Sandeep has
been appointed public relations officer of Videocon group, which is setting up a 1200mw power plant in Gaud and the neighbouring villages of Bhada, Gadapalli, Akaltari and Kewa. Gaud is in Janjgir-Champa, a small district in central Chhattisgarh, an extended landscape of irrigated plains, all set to become India’s power hub. Thirty-six thermal power plants are coming up here, the largest cluster of power projects anywhere in the country.
The farmland required for these projects is 960 acres, out of which approval for 198 acres was given by the state government last December. But the buying began much before that and a nexus of corporate and political interests is profiting at the cost of the poor and powerless, with tribal farmers among the worst affected. Sandeep and Videocon are good examples of how the collusion works.
“Sandeep Kanwar comes, holds meetings and tells us we should sell our land to the company,” said Ram Charan, a farmer in Gaud. Since Sandeep travels as an official, often with the local patwari, few see him as representing a private company. Villagers say his constant visits have intimidated several families into selling their land. “Raj ukhar hai (he is in power),” says Mahatma, an old farmer. “His car is marked with phool chhaap (BJP’s lotus symbol).”
Faced with protests, the state industries department was forced to grant a stay to the approval given to Videocon to buy land. And Sandeep acknowledges he has erred.
It is not just that the minister’s son is playing the role of a dubious persuader. He has been buying land to help the company circumvent important safeguards for tribal farmers. With Sandeep as a “front”, the state rehabilitation policy is bypassed.
Sandeep Kanwar, son of Chhattisgarh’s home minister Nankiram Kanwar, a tribal, has been acquiring land for Videocon, which is setting up a 1200mw power plant in Gaud and nearby villages
Sandeep, as Videocon PRO, visits villages in a red-beacon car with BJP party symbol, along with the patwari, blurring politicalcorporate lines
On paper the power of attorney is with the Videocon project director for the power plant. Payment is also done by the company
Farmers allege Sandeep used political clout and threats to buy land at low prices Minister’s son profits as farmers forced to sell cheap According to section 165
(6) of Chhattisgarh’s land revenue code, tribal land cannot be sold to a non-tribal without the district collector’s permission. Enacted by Madhya Pradesh in 1959, the law seeks to protect vulnerable tribal communities from being dispossessed of their land by powerful groups.
However, over the decades, land agents have perfected a way to get around it: prop up a tribal buyer as a front. He buys small land holdings from several tribals. Once enough land is accumulated, he seeks the collector’s permission to sell it to the actual buyer, keeping a small chunk to satisfy the condition that, as a tribal, he was not left landless.
As the son of Chhattisgarh’s highest ranking tribal minister, Sandeep is the best “front” a company could find. TOI has testimonies of villagers that show Sandeep bought land in their area. Sandeep bought 4.07 acres from Sonuaram; 6.86 acres from Gulab; 0.35 acres from Sukalu; 0.96 from Radhabai – all tribal farmers of Bhada village. Radhabai initially resisted the pressure to sell, till she was promised, “ek parchi mein do naukri (two jobs for one sale deed)”. A widow with two sons, she was taken away at night and kept in a dharamshala for four days. “I was allowed to leave only after I had signed the papers,” she said. Radhabai feels cheated, but since Sandeep is “mantri ka beta”, she dare not complain.
While buying land as a “front” is common practice, in this case it seems even pretences have been done away with. TOI has a copy of a document where Sandeep has signed away the power of attorney to one Vishnu Mulay: “I have been appointed as the PRO of Janjgir project by Videocon Industries. Since I am busy with my duties, I am unable to buy land. Hence, I appoint Vishnu Mulay, son of Achyut Mulay, as my attorney. He will buy land on my behalf in Gaud, Akaltari, Bhada, Kewa, Gadapalli, etc.”
Mulay is a top Videocon executive and the project director of the Janjgir Champa project. Although the legality of the document could not be confirmed – it’s signed but not registered – it makes for fascinating reading.
“The payment (for the land) will be made by Videocon,” the paper states. When contacted, Sandeep said that as the company PRO, he had simply facilitated the purchase of land. But when told about the documents in TOI’s possession, he accepted he had bought the tribal land directly. “Since the company can’t buy tribal land, I bought it to transfer to the company later,” he said.
The “facilitation” is at the cost of farmers, though. Sonuaram sold his entire land of 4.07 acres to Sandeep for Rs 11,21,000. This works out to less than Rs 3 lakh per acre, against the Rs 8 lakh stipulated as the minimum rate for single crop land under Chhattisgarh’s revised rehabilitation policy of 2010.
Not only was Sonauram cheated of fair price, he also lost all claim to rehabilitation, since he sold his land not to the company but to Sandeep. In effect, he cannot stake claim to employment or any other benefit in lieu of land, although his land was taken over by the company: one-foot high concrete poles have been dug at the plot corners, painted with VC, for Videocon.
While poor tribal farmers lose out, Sandeep stands to make a neat profit when he resells the same land to the company. The company, in turn, reduces its liabilities and rehabilitation responsibilities.
Asked why he was cheating poor farmers of the right price and rehabilitation, Sandeep responded, “Galti ho gayi (I made a mistake)”.
But Sandeep is not the only “front” the company appears to have used. Records show largescale purchases of non-tribal land by Bodhiram Sahu, and tribal land by Bilam Singh. While Sahu is a minor employee of Videocon, Singh is a resident of Cherpani village in Kawardha district, 200km away. He features on the BPL list, but records show he owns land worth lakhs.
Vishnu Mulay, project director, chose to dissociate the company from Sandeep. “He has bought land in his individual capacity, it has nothing to do with the company,” Mulay said. Asked about the land bought by Bodhiram Sahu, a company employee, Mulay said, “We’re answerable only to the government which will see if we are following its regulations or not.”
Officials confirmed that the company’s public hearing scheduled for April was postponed. In a letter to the district collector on April 1, the industry department placed a stay on the approval given to the company to purchase land in Gaud, Bhada, Gadapalli and nearby villages. Official also confirmed that complaints led to postponement of the project’s public hearing. The industries department has already taken back the “in-principle approval” for land purchase.
Saturday, June 18, 2011
बुंदेलखंड में कर्ज से त्रस्त किसान ने खेत में दम तोड़ा
Sunday, June 5, 2011
"आदिवासी नेताओं को जिंदा जलते देखती रही पुलिस"
गोवा के मुख्य सचिव को गुरूवार की रात को सौंपी गई रिपोर्ट ने पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। रिपोर्ट तैयार करने वाले न्यायाधीश मिहिर वर्धन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 25 मई को आदिवासियों की भीड़ से निबटने के लिए पुलिस काफी नहीं थी लेकिन स्थानीय भीड़ द्वारा दो नेताओं को आग में फेंकने की घटना के दौरान पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बने रहे।
बल्ली में सरकारी नौकरियों में आरक्षण सहित कई मांगें कर रहे गांवकर और वेलिप आदिवासियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था और आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 17 को रोक दिया था। जवाब में स्थानीय भीड़ ने दो आदिवासी नेताओं मंगेश गांवकर और दिलीप वेलिप को कथित रूप से जिंदा जला दिया।
यूनाइटेड ट्राइबल एसोसिएशन एलाइंस :यूटीएए: ने आरोप लगाया था कि पुलिस की उपस्थिति में उसके दो नेताओं की हत्या की गई। गोवा पुलिस के प्रवक्ता आत्माराम देशपांडे ने हालांकि इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया था। न्यायिक जांच में हालांकि कहा गया कि दोनों नेताओं की पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में हत्या की गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि यूटीएए कार्यकर्ताओं पर हमला एक सुनियोजित साजिश थी। यूटीएए ने यह भी दावा किया था कि पुलिस ने भीड़ पर डंडे चलाए जबकि ए लोग सरकार द्वारा मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद शांतिपूर्वक वापस जा रहे थे।
न्यायिक जांच में कहा गया कि पुलिस खुफिया विभाग पूरी तरह से नाकाम रहा जिससे अव्यवस्था फैली। वर्धन ने कहा कि चूंकि कोई खुफिया सूचना नहीं थी, पुलिस की उपस्थिति बहुत कम थी। रिपोर्ट में यूटीएए नेताओं की गलतियों पर भी प्रकाश डाला गया और आदिवासी कार्यकर्ताओं पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया।
(भाषा, पणजी, पांच जून 2011)
Tuesday, May 31, 2011
जमीन लूटने की मुहिम

विश्व बैंक ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि भारत में भूमि की किरायेदारी शुरू होनी चाहिए। इसके अनुसार, भूमि बहुत ही महत्वपूर्ण संसाधन है, किंतु यह ऐसे लोगों (किसानों) के हाथों में केंद्रित है, जो इसका कुशलतापूर्वक उपयोग नहीं करते। विश्व बैंक का कहना है कि इन लोगों को इन संसाधनों से बेदखल कर देना चाहिए और भूमि उन लोगों को सौंप देनी चाहिए जो इसका कुशलता से उपयोग कर सकें और वास्तव में ये लोग कॉरपोरेट क्षेत्र के ही हो सकते हैं।
देविंदर शर्मा
1996 में विश्व बैंक के तत्कालीन उपाध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान सलाहकार समूह के अध्यक्ष डॉ. इस्माइल सेरेगेल्डिन ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक का आकलन है कि अगले बीस वर्षो में भारत में ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्रों में विस्थापन करने वालों की संख्या फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी की कुल आबादी के दोगुने से भी अधिक हो जाएगी। ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी की कुल आबादी करीब 20 करोड़ है। इस प्रकार विश्व बैंक का मानना था कि 2015 तक भारत में 40 करोड़ लोग गांवों से शहरों में चले जाएंगे।
मैंने समझा कि यह एक चेतावनी है, किंतु जब मैंने इसके बाद की विश्व बैंक की अन्य रपटों का अध्ययन किया तो मुझे उसके असल इरादों का भान हुआ। दरअसल, विश्व बैंक इस प्रक्रिया को रोकना नहीं, तेज करना चाहता था। 2008 में जारी विश्व विकास रिपोर्ट में विश्व बैंक ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि भारत में भूमि की किरायेदारी शुरू होनी चाहिए। इसके अनुसार, भूमि बहुत ही महत्वपूर्ण संसाधन है, किंतु यह ऐसे लोगों (किसानों) के हाथों में केंद्रित है, जो इसका कुशलतापूर्वक उपयोग नहीं करते। विश्व बैंक का कहना है कि इन लोगों को इन संसाधनों से बेदखल कर देना चाहिए और भूमि उन लोगों को सौंप देनी चाहिए जो इसका कुशलता से उपयोग कर सकें और वास्तव में ये लोग कॉरपोरेट क्षेत्र के ही हो सकते हैं।
किसानों को उनकी जमीन से बेदखल करने की यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है और अब अपने चरम पर पहुंच गई है। जिस तेज रफ्तार से सरकार भूमि अधिग्रहण के माध्यम से किसानों को जमीन से बेदखल कर रही है इससे विश्व के सामने खाद्य सुरक्षा का संकट गहराता जा रहा है। दुर्भाग्य से हमें यह समझाने की कोशिश की जाती है कि खाद्य उत्पादन के मोर्चे पर घबराने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि कॉरपोरेट जगत खाद्यान्न का कुशलतापूर्वक उत्पादन कर सकता है। मुख्यत: इसी मंशा से 1995 में विश्व व्यापार संगठन के अस्तित्व में आने के बाद से विकासशील देशों में धनी देशों की ओर से अनुदानित और सस्ती दरों पर खाद्यान्न के आयात की बाढ़ आ गई है।
इसी प्रकार मुक्त व्यापार समझौतों के नाम पर द्विपक्षीय समझौते और क्षेत्रीय व्यापार संधियों के माध्यम से विकासशील देशों में औद्योगिकीय उत्पादित खाद्यान्न और खाद्य उत्पादों के लिए बाजार विकसित किया जा रहा है।
इस प्रकार भूमि और जीविकोपार्जन केंद्रीय मुद्दों में तब्दील हो चुके हैं। ग्रामीण भारत से 40 करोड़ लोगों के संभावित विस्थापन से भारत अब तक विश्व में हुए सबसे बड़े पर्यावरणीय विस्थापन का साक्षी बन जाएगा। यह अवधारणा केवल भारत तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि एक बड़ा क्षेत्र इसकी चपेट में आ जाएगा। मेरा अनुमान है कि आने वाले वर्षो में भारत और चीन के 80 करोड़ लोग गांवों से शहरों की ओर कूच कर जाएंगे। जिन करोड़ों लोगों को विस्थापन के लिए मजबूर किया जा रहा है उन्हें कृषि शरणार्थी कहा जा सकता है। क्या हम समझ सकते हैं कि विश्व किस दिशा में जा रहा है? क्या हम अनुमान लगा सकते हैं कि इस भयानक रफ्तार से विस्थापन के कारण कितने गंभीर सामाजिक-आर्थिक और साथ ही राजनीतिक संकट खड़े हो सकते हैं?
इसके बजाय हमें बताया जा रहा है कि बढ़ता शहरीकरण वैश्वीकरण और आर्थिक संवृद्धि का अपरिहार्य परिणाम है। हमें बार-बार बताया जा रहा है कि वैश्वीकरण ने राष्ट्रीय सीमाओं का अंत कर दिया है। यह सुनने में अच्छा लग सकता है, किंतु मुझे लगता है कि आने वाले कुछ बरसों में राष्ट्रों की सीमाएं धुंधली होने के बजाए और गहरी व लंबी हो जाएंगी। विकासशील देशों में जिस रफ्तार से और जिस हद तक भूमि हड़पने का सिलसिला चल रहा है वह चिंता का विषय है। उदाहरण के लिए एक भारतीय कंपनी ने अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में तीन हजार वर्ग किलोमीटर भूमि हासिल कर ली है। यह क्षेत्र बहुत से छोटे देशों के क्षेत्रफल से भी अधिक है। एक दिन इस भूमि के मालिक झंडा फहराकर यह घोषणा कर सकते हैं कि यह एक स्वतंत्र राष्ट्र है। आप इस संभावना को खारिज कर सकते हैं, किंतु हमें अधिक सावधानी से काम लेना होगा। देर-सबेर समाज कृषि, खाद्य सुरक्षा और भूमि संसाधन की सच्चाई से रूबरू होगा। जितना जल्द यह होगा, उतना ही बेहतर होगा।
समस्या यह है कि हम इस तरह के गंभीर मुद्दों पर किसी खास नजरिये और परिप्रेक्ष्य में ही विचार करते हैं, जबकि जमीनी सच्चाई यह है कि ये मुद्दे बहुआयामी और बहुकोणीय होते हैं। जब तक हम ऐसा करने में सफल नहीं होंगे तब तक हम सही संदर्भ में विशिष्ट विचार प्रस्तुत करने में सफल नहीं होंगे। मैं जिन मंचों पर जाता हूं उनमें यह व्यापक सोच नदारद नजर आती है। शायद यही कारण है कि हम अंतरदृष्टि और सार्थकता के साथ असल मुद्दों से भटक जाते हैं। कृषि-व्यापार से यह प्रतीत होता है कि भारत और चीन जैसे देशों को अन्य देशों में अधिक खाद्य उत्पादन करना चाहिए।
घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भारत और चीन द्वारा विदेशों में भूमि की खरीदारी को न्यायोचित ठहराया जा रहा है। अधिक खाद्यान्न उत्पादन की जरूरत के मद्देनजर भारी-भरकम कृषि भूमि की खरीदारी की वकालत की जा रही है। आज लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और एशिया में शायद ही कोई देश हो जिसकी भूमि न हड़पी जा रही हो। भुखमरी और कुपोषण के शिकार इथियोपिया में आठ हजार से अधिक कंपनियां जमीन हथियाने के प्रयास में हैं। यह देश पहले ही 2000 कंपनियों को 27 लाख हेक्टेयर भूमि आवंटित कर चुका है, जिसमें भारत की कंपनियां भी शामिल हैं। ये कंपनियां इथियोपिया के लिए खाद्यान्न का उत्पादन नहीं करेंगी, बल्कि इसका निर्यात करेंगी। यहां से उत्पादित खाद्यान्न की पहली खेप सऊदी अरब भेजी भी जा चुकी है, जबकि इस देश की जनता दाने-दाने की मोहताज है।
यह मुझे इतिहास के काले अध्याय की याद दिलाता है। कुछ दशक पहले आयरलैंड के अकाल की 150वीं वर्षगांठ के आयोजन में मैंने भाग लिया। यह अकाल 19वीं सदी के मध्य में पड़ा था। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शहर के मेयर ने कहा था कि मैं हैरान हूं कि उस समय कितने बर्बर लोग थे। लोग भूख से मर रहे थे और फिर भी खाद्यान्न के बोरे के बोरे इंग्लैंड भेजे जा रहे थे। मुझे नहीं लगता कि समाज की इस बर्बर प्रकृति में कोई अंतर आया है। आने वाले समय में हम और भी बर्बर समाज में रहेंगे। इथियोपिया में जिस तरह भूमि हड़पी जा रही है, यह बर्बरता से कम नहीं है। देश में लोग भूख से मर रहे हैं और कंपनियों के पास खाद्यान्न के निर्यात की कानूनी अनुमति है। भविष्य में ऐसे और भी उदाहरण देखने को मिलेंगे।
(लेखक कृषि एवं खाद्य नीतियों के विश्लेषक हैं)
साभार: http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=49&edition=2011-06-01&pageno=8#id=111712860472008824_49_2011-06-01
आइए देखें न्यायालय का सर्कस
अब तक सामान्यतया सुनते थे कि किसी विभाग के अधिकारी को उसके अच्छे काम की सजा के तौर पर स्थानांतरण किया जाता था, लेकिन न्यायालय में भी ऐसा होता है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक लंबे समय से दंगों की सुनवाई कर रहीं जज का जब फैसला देने का वक्त आया तो उनका स्थानांतरण कर दिया गया। अब पता नहीं क्या फैसला होने वाला था, ये तो उच्च न्यायालय या वह जज ही जानती होंगी, लेकिन दाल में कुछ काला जरूर है। पूरी खबर कुछ यूं है........
दंगों के एक अहम मामले की सुनवाई कर रही विशेष जिला न्यायाधीश एसवाई त्रिवेदी ने फैसले से ठीक पहले तबादला किए जाने के विरोध में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। न्यायाधीश त्रिवेदी ओड दंगा मामले की सुनवाई कर चुकी थी। इस मामले में वह 28 अप्रैल को निर्णय सुनाने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उन्हें भोपाल प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया तथा बाद में उनका स्थानांतरण जामनगर कर दिया गया।
न्यायाधीश एसवाई त्रिवेदी के इस्तीफे के बाद दंगा मामले के फैसले में अनावश्यक देरी होने की संभावना है। जिला न्यायाधीश त्रिवेदी गत 28 अप्रैल को ओड नरसंहार मामले में फैसला सुनाने वाली थी, लेकिन अचानक गुजरात हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें भोपाल में 6 दिन के प्रशिक्षण पर भेज दिया गया। न्यायाधीश ने अपने फैसले का हवाला देते हुए इसके विरोध में छुट्टी की अर्जी दे दी। इस बीच न्यायाधीश त्रिवेदी का अचानक जामनगर में अतिरिक्त सेशन जज के रूप में तबादला कर दिया गया। उन्होंने जामनगर जाने के बजाए अपना इस्तीफा सौंप दिया।
गौरतलब है कि त्रिवेदी ओड दंगा मामले की सुनवाई पूरी कर चुकी थी। इसके अलावा दंगे से जुड़े दस्तावेजों व सबूतों का भी परीक्षण भी कर चुकी थी। अब इस मामले में नए न्यायाधीश की नियुक्ति होगी।
Tuesday, May 17, 2011
कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या की
उत्तरप्रदेश में कानपुर के घाटमपुर में बुजुर्ग किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का दावा है कि बैंक से लिए कर्ज को नहीं चुका पाने में उसने यह कदम उठाया, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी सूचना से इंकार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घाटमपुर के भैरमपुर इलाके में रहने वाले राम चेला (80) ने कल शाम अपने खेत के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने पुलिस को सूचना देकर शव दी और शव को पेड़ से नीचे उतरा गया। राम चेला के चार पुत्र थे और उनके खेती के कामों में हाथ बंटाते थे।
परिजनों का दावा है कि राम चेला ने पिछले साल खेती के लिए बैंक से एक लाख रूपए कर्ज लिया था लेकिन अभी तक वह एक भी किस्त नहीं चुका पाए थे, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे और इसी परेशानी से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रामचेला के किसी कर्ज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह मानसिक रूप से परेशान थे, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Monday, May 16, 2011
आखिर खबर आ ही गई कि जलाकर मारे गए किसान!
सत्येन्द्र प्रताप सिंह कल अचानक एक खबर फ्लैश हुई... ३ हिस्से में...
१- राहुल गाँधी प्रधानमंत्री से मिले (मुझे इसमें कोई खबर नहीं दिखी, लगा कि घर का मामला है, चाहे प्रधानमंत्री से वो मिलें या उन्हें घर पर बुला लें.)
२- संसद के अगले सत्र में आयेगा भूमि अधिग्रहण विधेयक (इसमें भी कुछ नया नहीं लगा, क्योंकि ये भी बयान कई स्रोतों से कई बार आ चुका है)
३- भट्टा परसौल गाँव के ८ किसानों को राहुल ने प्रधानमंत्री से मिलवाया (इसमें भी कोई खबर नहीं नजर आई, राहुल जिससे चाहें प्रधानमंत्री से मिलवा दे)
(घर पंहुचा तो रात को जी न्यूज़ देखने लगा. खबर आ रही थी कि राहुल ने प्रधानमंत्री को भट्टा परसौल की फोटो भी प्रधानमंत्री को दिखाई है, जिसमे १७ फीट ऊँचे राख की ढेर में ग्रामीणों की लाशों के जले अंश पड़े थे. वाकई ये बड़ा मामला है, जिसे उन्होंने उठाया. इस तरह की ख़बरें आ रही थीं, लेकिन दबे तौर पर और डर-डर कर. राहुल ने कहा, "हर ग्रामीण जनता है कि उनके परिजन १७ फीट की ऊँची राख की ढेर वाली चिता में जलाये गए हैं. महिलाओं के साथ बलात्कार हुए हैं.उनके घर जला दिए गए है."
पुण्य प्रसून वाजपेयी भी कहाँ छोड़ने वाले थे. उन्होंने भी सवाल उठा डाला कि क्या केंद्र सरकार किसान उन्मुखी नीतियां बनाएगी? क्या ऐसी कोई नीति मनमोहन लायेगे, जिसमे आम आदमी के लिए जगह हो?
एक सवाल मेरी ओर से भी. क्या वे फोटो २०१२ के उत्तर प्रदेश चुनाव में पोस्टर बनवाने के लिए ही राहुल ने खिचवाए थे? क्या किसानों और आम लोगो की जिंदगी का मोल सिर्फ इतना ही है?)
"सोमड़ू मर गया"
थोड़ी देर में चारों बेहोश हो गए! बाल्टी भर पानी मंगाया गया और उन चारों पर डाला गया ! उन्हें थोडा होश आया ! उन चारों में सोमड़ू भी एक था ! अँधेरा हो गया था ! सोमड़ू मौके का फयदा उठाकर सरकते हुए एक झाड़ी में चला गया और हाथों में बंधी लूंगी खोल कर गिरता पड़ता कुछ दूर पहुंचा ! वहाँ गाँव वालों ने उसे पानी पिलाया ! किसी ने उसे अपने घर में बकरियों के साथ छिपा दिया ! इधर इन तीनो की पिटाई शाम से रात के आठ बजे तक चलती रही ! अंत में लगभग सब शांत हो गए थे ! फिर उनकी सज़ा पूरी करने का वक़्त आया ! चाकू से तीनो की आँखे निकाली गयीं ! और फिर माथे पर चाकू खड़ा कर के पत्थर से उसे सर में ठोक दिया गया ! इसके बाद तीनो की लाशों को पास में नदी के किनारे रेत में दबा दिया गया !
हिमांशु कुमार
आज दंतेवाडा से एक फ़ोन आया की सर सोमड़ू म़र गया ! मैंने पूछा कैसे ? तो मुझे बताया गया की तेंदू पत्ता तोड़ते समय कल उसे सांप ने काट लिया और कुछ ही देर में वो म़र गया ! न्याय का इंतज़ार करते करते सोमड़ू म़र गया ! कौन था ये सोमड़ू ?
तीन साल पहले की ये घटना है ! भैरमगढ़ से बीजापुर जाने के रास्ते में माटवाडा नाम का एक सलवा जुडूम कैंप है ! 18 मार्च 2008 को स्थनीय अखबार में खबर छपी कि माटवाडा सलवा जुडूम कैंप में रहने वाले तीन आदिवासियों की नक्सलियों ने कैंप में घुस कर हत्या कर दी है! खबर पर विश्वास नहीं हुआ ! क्योंकी ये एक छोटा सा कैंप है ! सड़क के किनारे सारे आदिवासी अपनी झोपडी में रहते हैं ! बीच में एक पतली सी सड़क औए सड़क के इस तरफ पुलिस चौकी ! आदिवासीयों की झोपड़ियों के पीछे की तरफ सी आर पी ऍफ़ का कैंप ! लेकिन सच्चाई कैसे पता चले ? अचानक कोपा गायब हो गया ! में कोपा के बिना बताये गायब होने पर आश्रम में बडबडा रहा था कि दो दिन के बाद मुकुराते हुए कोपा सामने आ गया ! उसके साथ एक नौजवान और भी था ! मैंने प्रश्नवाचक दृष्टि से पूछा की ये कौन है? कोपा ने कहा आप ही पूछ लीजिये ! उस लड़के ने दिल दहला देने वाली कहानी सुनायी ! उसने बताया की जो तीन आदिवासियों के नक्सलीयों के हाथों मारे जाने का समाचार छपा है उन तीन मारे गए लोगों में से एक मेरा भाई है और इन तीनों को नक्सलियों ने नहीं पुलिस ने मारा है !
लेकिन हम लोग कभी भी बिना पूरी तहकीकात के किसी मामले में कार्यवाही नहीं करते थे ! इसलिए मैंने उस नौजवान से कहा की मारे गए तीनो लोगो की पत्नियाँ कहाँ हैं ? उसने कहा की सलवा जुडूम कैंप में ! मैंने कहा उन्हें लाना होगा ! कोपा बोला ये ज़िम्मेदारी में लेता हूँ ! और अगले दिन सुबह मारे गए उन तीनों आदिवासियों की पत्नियां हमारे आश्रम में आ गयी साथ में कोपा उनके गाँव के सरपंच और पटेल को भी लेता आया था ! उन लोगों को मैंने अलग- अलग बैठा कर पूरी घटना का विवरण देने को कहा ! अन्य गवाहों से भी पूछा ! अब संदेह की कोई भी गुंजाइश नहीं बची थी ! सब का विवरण एक ही जैसा था ! अब सिद्ध हो गया था की ये सलवा जुडूम रहत शिविर नहीं यातना शिविर हैं !
घटना इस प्रकार की थी ! इस गाँव के लोगों को जबरन तीन साल पहले गाँव के आठ लोगों की हत्या करने के बाद घरों को जला कर इस कैंप में लाया गया था ! ये लोग तब से इन कैम्पों में रह रहे थे ! सरकार ने शुरू में तो कैंप बसते समय ये कहा था की कैंप में खाना पीना सब मिलेगा लेकिन वो सब तो जुडूम के नेता बीच में ही गटक जाते थे ! इस पर गांव वालों ने पेट भरने के लिए आस पास सरकारी सड़क बनाने के नरेगा के काम में जाना शुरू किया पर उसमे भी आधी मजदूरी नेता और पुलिस वाले मार देते थे ! तब लोगों ने गावों में जा कर महुआ बीनना और धान उगाना शुरू कर दिया ! लेकिन सब को रात होने से पहले कैंप में वापिस आ कर पुलिस के सामने हाजिरी लगानी पड़ती थी! ज्यादा रात हो जाने वाले की पिटाई की जाती थी कि तुम लोग गाँव जाने के बहाने ज़रूर नक्सलियों की बैठक में गए होगे ! एक रात ये चार आदिवासी ज्यादा रात हो जाने पर पिटाई के डर से गांव में ही रुक गए ! इन्होने सोचा की कल दिन में चुपचाप अपने घर में घुस जायेंगे और बोल देंगे की हम तो कल शाम को ही आ गए थे ! और इन्होने ऐसा ही किया ! लेकिन इसकी जानकारी वहां के एस पी ओ लोगों को चल गयी ! उन्होंने वहां पुलिस चौकी के इंचार्ज ऐ एस आई पटेल के साथ मिल कर इन चारों को अनुशासन तोड़ने की सजा देने का निर्णय किया ! सजा देने के लिए पुलिस वालों और एस पी ओ ने पहले जम कर शराब पी और उस के बाद इन चारों को घरों में घुस कर खींच कर बाहर लाया गया ! इनकी पत्नियों ने जब इन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी बन्दूक के बट से मार मार कर लहूलुहान कर दिया गया दिया गया ! फिर इन चारों आदिवासियों के हाथ उन्ही की लुंगियां खोल कर पीछे बांध दिए गए ! और इन्हें सड़क पर लाया गया और मोटे मोटे डंडों से चारों की पिटाई शुरू की गयी ! थोड़ी देर में चारों बेहोश हो गए! बाल्टी भर पानी मंगाया गया और उन चारों पर डाला गया ! उन्हें थोडा होश आया ! उन चारों में सोमड़ू भी एक था ! अँधेरा हो गया था ! सोमड़ू मौके का फयदा उठाकर सरकते हुए एक झाड़ी में चला गया और हाथों में बंधी लूंगी खोल कर गिरता पड़ता कुछ दूर पहुंचा ! वहाँ गाँव वालों ने उसे पानी पिलाया ! किसी ने उसे अपने घर में बकरियों के साथ छिपा दिया ! इधर इन तीनो की पिटाई शाम से रात के आठ बजे तक चलती रही ! अंत में लगभग सब शांत हो गए थे ! फिर उनकी सज़ा पूरी करने का वक़्त आया ! चाकू से तीनो की आँखे निकाली गयीं ! और फिर माथे पर चाकू खड़ा कर के पत्थर से उसे सर में ठोक दिया गया ! इसके बाद तीनो की लाशों को पास में नदी के किनारे रेत में दबा दिया गया !
हमने इन तीनों आदिवासियों की पत्नियों को मीडिया के सामने बैठा दिया और कहा की आप भी सच्चाई निकालने की कोशिश करिए ! इसके बाद ये मामला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में दायर किया गया ! इन तीनों महिलाओं को मैं अपने प्रदेश के सह्रदय साहित्यकार दी जी पी श्री विश्वरंजन जी के पास ले गया ! वो बोले ठीक है मुझे अब कुछ नहीं पूछना है लेकिन बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा की इन महिलाओं के पतियों को नक्सलियों ने ही मारा है पर ये नक्सलियों के कहने से पुलिस पर झूठा इल्ज़ाम लगा रही हैं ! इस विषय में मेधा पाटकर ने भी डी जी पी साहब को एक पत्र लिखा जिसके जवाब में उन्होंने कहा की हिमांशु तो झूठ बोलता है! बाद में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच में भी इस मामले में पुलिस की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया गया ! अभी इस मामले में आरोपी पुलिस का ए एस आई पटेल और दो एस पी ओ जेल में हैं ! तीनो महिलाओं को अंतरिम रहत के रूप में एक एक लाख रुपया अदालत के आदेश से मिला है ! सोमड़ू का एक हाथ और तीन पसलियाँ मार से टूट गयीं थीं ! और वह उसके और उसके साथियों के साथ हुए ज़ुल्म के खिलाफ फैसले के इंतज़ार में था ! लेकिन आज खबर आयी की सोमड़ू मर गया! और उसी के साथ उसका इंतज़ार भी म़र गया !
()
महिला की भूख से मौत
उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के पिसावन क्षेत्र में एक महिला की कथित तौर पर भूख से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मिश्रिख तहसील के बाबुर्दीपुर गांव की निवासी 56 वर्षीय रामगुनी की कल कथित तौर पर भूख से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि रामगुनी पिछले तीन दिन से स्थानीय कोटेदार लाल बहादुर से राशन मांग रही थी लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। इस बीच, मिश्रिख के उप जिलाधिकारी धनंजय मिश्र ने महिला की मौत भूख से होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला बीमार थी।
मिश्र का कहना है कि उस महिला को अंत्योदय योजना के तहत लगातार राशन मिल रहा था और उसके कार्ड पर की गई प्रविष्टि से पता लगता है कि उसकी मृत्यु से कुछ दिन पहले उसे राशन मिला था।
Saturday, May 14, 2011
हरियाणा में जमीन की लूट का कौन विरोध करे?

कांग्रेस पार्टी ने भट्टा परसौल में अधिग्रहण के खिलाफ मोर्चा खोला है. राजस्थान, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश तो दूर की बात है. ग्रेटर नॉएडा से सटे हरियाणा के किसानों को भी बाजार भाव के मुताबिक मुआवजा नहीं मिला है और उन्होंने आंदोलन छेड़ रखा है. वहाँ तो अलग ही लूट है. किसानों का कहना है कि हम अपनी जमीन निजी हाथों बेचने को मजबूर होते हैं, क्योंकि अगर न बेच दे तो सरकार औने-पौने भाव खरीदकर उसे निजी हाथों सौंप देती है!
Tuesday, May 10, 2011
Mining the farmer for all his land
Sreelatha Menon
The farmer is never the winner when his land is acquired, whether in a state ruled by the Congress or the BJP, both of which have rushed to the support of the farmers who are resisting land acquisition in Greater Noida, close to this metropolis, in Bahujan Samaj Party-ruled UP.
The rate offered by the Congress government in Rajasthan in Jalore is a mere Rs 6.8 per sq metre, says Rajesh Tikait of the Bharatiya Kisan Union.
The offer ate is no better in BJP-ruled Madhya Pradesh, where it is Rs 50,000 per acre or Rs 10.4 per sq metre.
In Greater Noida, the price offered is Rs 900 per sq metre, while it is Rs 570 per sq metre for land taken to make the Yamuna Expressway. Tikait says this uniformity among all parties in their attitude to farmers has led them to stay away from forming any alliances with them.
What is also common to all political parties which have protested against the Uttar Pradesh government is that they have all offered the new Land Acqusition Act as the solution for the problem. The Land Acquisition Act Amendment Bill has been pending in Parliament for three years. The first draft was made by activist Medha Patkar and presented in the National Advisory Council in 2006 during the first UPA Government. However, though this draft was recommended by the NAC led by Congress president Sonia Gandhi, it was replaced by a fresh draft in 2009. This was merely an amendment Bill, rather than a new law as proposed by the NAC.
Core issue
Says Patkar: “Political parties, including Congress and UPA, are projecting this British law as the solution for all ills on land acquisition. But how can it solve the problem of undemocratically planned development?”
She said the earlier draft she had made for the NAC had looked at planned development, rather than making farmers and land owners the pawns for someone else’s development.
Resistance to land acquisition has been manifesting itself either in court battles as in Kanjhawla in Delhi or in the form of prolonged agitations as is going on in Tamil Nadu, where 2000 farmers and villagers went on a hunger strike for 10 days this month against acquisition for private companies.
Farmers from Kanjhawla, who addressed the media today in Delhi, said that they did not want any price in lieu of land. “We won’t sell the land, for it is the only capital we have. It feeds us through the year and through generations. But a few crores won’t feed us indefinitely,” they said.
“They don’t want to sell land at any price,” says Patkar, who is supporting the farmers. Farmers, she said, are now asking not for better rates but for a part of the developed land, for nothing can be a substitute for land.
She said the violence in Greater Noida was nothing but an echo of the violence of the state in aggressively taking away the land belonging to villagers without consulting them.
“We are not justifying the violence of the people. But the state has to be more responsible,” she said.
Krishan Bir Chaudhury, president of the Bharatiya Krishak Samaj, a pro-Congress group, says despite an assurance by Congress president Sonia Gandhi at the chief ministers’ conclave last year that agricultural land would not be acquired, all the land being acquired in Haryana was agricultural. “The land acquisition that is going on is nothing but an assault on the food security of the country and all will pay for it one day,” he adds.
courtesy: http://business-standard.com/india/news/miningfarmer-for-all-his-land/435042/