Sunday, May 8, 2011

खड़ी फसल में लगाई आग

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आज दूसरे दिन भी तनाव बरकरार है। भट्टा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भट्ट गांव में पीएसी की 12 कंपनियां तैनात हैं। नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ की पुलिस ग्रेटर नोएडा में मौजूद है। पुलिस को किसान नेता मनवीर तेवतिया की तलाश है। उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

किसानों का आरोप है कि तेवतिया की तलाश में जुटी पुलिस ने ही खेतों में आग लगाई है। 10 बीघा जमीन में आग लगी हुई है। वैसे अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। वहीं गांव के लोगों का आरोप है कि उनके घरों में लूटपाट की गई है। गांव वालो ने सीधा पुलिस पर लूटपाट के आरोप लगाए हैं। गांव में उपस्थित महिलाओँ का कहना है कि पुलिस ने बच्चों को भी मारा पीटा गया है।

वहीं सूबे के एडीजीपी, लॉ एंड ऑर्डर बृजपाल आज ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को पुलिस द्वारा लूटपाट की बात का खंडन किया। उनके मुताबिक गांव वालों ने ही पुलिस पर हमला किया और लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था।

बृज लाल ने बताया कि तेवतिया ने ही कुछ किसानों को भड़काया जिससे किसान भड़क गए। उन्होंने बताया कि मनवीर तेवतिया पर दो दर्जन केस हैं। उनपर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है।

courtsy:http://khabar.ibnlive.in.com/news/52689/3/21?from=hp





1 comment:

प्रवीण पाण्डेय said...

देख तेरे इस देश की हालत...